Bihar Chunav 2025 Sikti Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक हैं। तारीखों के ऐलान के साथ ही यहां पर चुनावी सरगर्मियां और भी तेज हो गई हैं। सभी पार्टियों की नजर बिहार की हर एक सीट पर है, क्योंकि जीत के लिए यहां की हर सीट काफी महत्वपूर्ण है। इन्हीं में से एक सीट सिकटी भी है। दरअसल, सिकटी बिहार के अररिया जिले का एक प्रखंड-स्तर का कस्बा है। ये अररिया लोकसभा क्षेत्र का भी हिस्सा है। 2020 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। सिकटी में पिछले कई सालों से BJP ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी के विनय मंडल को जीत मिली थी। उन्हें कुल 84,128 वोट मिले। उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार शत्रुघ्न मंडल थे, जिन्हें 70,518 वोट मिले। विनय मंडल ने इस सीट पर कुल 13,610 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके अलावा, तीसरे उम्मीदवार अभिषेक आनंद (स्वतंत्र) थे, जिन्हें 6,839 वोट ही मिले थे।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
सिकटी में भाजपा को लगातार जीत
सिकटी सीट पर पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। 2010, 2015, 2020 के चुनाव में विजय कुमार मंडल लगातार तीन बार इस सीट से जीते हैं। इसके अलावा, मोहम्मद अजीमुद्दीन ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्हें सिकटी सीट पर 5 बार जीत मिली है। इस दौरान वह कई पार्टियों के साथ रहे। 2000 में उन्हें भाजपा के आनंदी प्रसाद यादव से हार मिली थी।
---विज्ञापन---
वहीं, सिकटी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,88,031 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में 92,457 मुस्लिम (32.10% फीसदी) और 36,810 अनुसूचित जाति (12.78 फीसदी) के वोटर्स थे। 2024 में इनकी संख्या 3,00,389 तक पहुंच गई।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---