Bihar Chunav 2025, Araria Vidhan Sabha Seat: 2020 में कांग्रेस के खाते में गई थी अररिया सीट, अब पार्टियों में होगी 'खींचतान'

Araria Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 6 नवंबर और 11 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा। चुनाव से पहले बिहार की अररिया सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Araria

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Araria Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर एक सीट खास है। उन्हीं में से अररिया भी एक विधानसभा क्षेत्र है, जो अररिया जिले में स्थित है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर इस बार भी कांग्रेस का उम्मीदवार दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

विधानसभा चुनाव 2020 में कौन जीता?

2020 विधानसभा चुनाव में अररिया सीट पर तीन उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। खास बात ये थी कि यह तीनों उम्मीदवार ही मुस्लिम थे। हालांकि, जीत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार अबिदुर रहमान को मिली थी। उन्हें अररिया की जनता से 103,054 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार शगुफ्ता अजीम थी, जिन्हें 55,118 वोट ही मिल पाए थे। पहले और दूसरे कैंडिडेट में वोटों का काफी अंतर था।

विज्ञापन

अबिदुर रहमान को 47,936 वोटों के साथ जीत मिली थी। उनका वोट शेयर 54.84 फीसदी रहा। जबकि, शगुफ्ता अजीम का वोट शेयर 29.33 फीसदी था। तीसरे नंबर के उम्मीदवार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार मोहम्मद राशिद अनवर थे, जिन्हें केवल 8,924 वोट ही मिल पाए थे। उनका वोट शेयर 4.75 फीसदी रहा।

विज्ञापन

अररिया का चुनावी समीकरण

बता दें कि यह सीट मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर्स की संख्या 56.30 फीसदी (1,79,509 वोटर) थी। इस सीट के चुनावी नतीजे देखें तो पिछली कई बार से एक ही उम्मीदवार दो बार जीतता रहा है। 2005 में BJP को दो बार जीत मिली। इसके बाद लोजपा को 2009 व 2010 में हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस ने 2015 व 2020 में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ