'नई पीढ़ी का नया है बिहार…', बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया नया प्रचार गीत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगाातार तैयारियों में जुटी है। बीजेपी ने प्रचार के लिए नया गाना जारी किया है। इसमें भोजपुरी स्टार निरहुआ ने एक्टिंग और अपनी आवाज दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

nirahua

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया प्रचार गीत

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नया प्रचार गीत जारी किया है। राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी ने अपना नया कैंपेन सांग रिलीज किया। यह गीत है “रफ़्तार पकड़ चुका बिहार, एक बार फिर एनडीए सरकार”। इस प्रचार गीत को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, गायक और बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। करीब 3 मिनट के इस गाना में एनडीए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को दिखाया गया है। गीत के बोल और लय में उत्साह और ऊर्जा का समावेश है, जिससे मतदाताओं तक विकास का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

क्या है गाना?

निरहुआ ने गाया- ‘आया है युग उत्थान का जनकल्याण का, बरसों पहले संकल्प ने भरी थी एक हुंकार। नई पीढ़ी का नया है बिहार, दिल की यही पुकार, सपने सब साकार। जीने का आधार, सुरक्षा का अधिकार, धरती मईया गीत सुनाए, आंचल रोक पसार, सभी युवाओं को जन्मभूमि पर मिल रहा रोजगार।’

विज्ञापन

100 प्रचार वाहनों को मिली हरी झंडी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने 100 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को विशेष रूप से चुनाव प्रचार के लिए तैयार किया गया है। प्रत्येक वाहन में एलईडी स्क्रीन लगी हुई है, जिस पर एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रचार में दिखेगा एनडीए का चेहरा

प्रचार वाहनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं। इसके साथ ही एनडीए में शामिल सहयोगी दलों के चुनाव चिन्ह भी प्रदर्शित किए गए हैं। इस कदम का मकसद मतदाताओं को गठबंधन की एकजुटता का संदेश देना और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है।

विपक्ष पर भी परोक्ष हमला

गीत और प्रचार सामग्री के जरिए बीजेपी और एनडीए यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य में विकास की रफ्तार पहले से तेज हुई है और इस यात्रा को जारी रखने के लिए एनडीए सरकार की वापसी जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ