Bihar Chunav 2025, Sheikhpura Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस ने 12 बार जीता 'शेखपुरा का किला', RJD को 2020 में मिली पहली जीत

Sheikhpura Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की शेखपुरा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Sheikhpura

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sheikhpura Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक शेखपुरा सीट भी है, जिसे 1994 में मुंगेर से अलग कर एक नया जिला बनाया गया था। 2020 में इस सीट से राजद को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक लखीसराय से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

विजय कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
56,365 वोट मिले
वोट लीड- 6,116
वोट शेयर- 39.02 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रणधीर कुमार सोनी
जनता दल (यूनाइटेड)
50,249 वोट मिले
वोट शेयर- 34.78 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

इमाम गजाली
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
14,552 वोट मिले
वोट शेयर- 10.07 फीसदी

विज्ञापन

शेखपुरा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

शेखपुरा सीट पर 19 चुनाव हुए, जिसमें शुरुआती दौर में यहां पर कांग्रेस का दबदबा रहा। कांग्रेस को कुल 12 बार शेखपुरा से जीत मिली है। इसके अलावा, 3 चुनावों में ये सीट CPI के पास गई। शेखपुरा की जनता ने JDU को कुल 2 बार जीत दिलाई। वहीं, एक बार जीत हासिल करने वाली पार्टियों में राष्ट्रीय जनता दल और एक बार एक निर्दलीय भी शामिल है।

शेखपुरा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

शेखपुरा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,56,789 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 19.2 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 19.2 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,56,789 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ