Bihar Chunav 2025, Lakhisarai Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और RJD के लिए 'लकी' साबित नहीं हुई लखीसराय सीट, जानिए कौन सी पार्टी बनी जनता की पसंद?

Lakhisarai Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की लखीसराय सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Lakhisarai

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Lakhisarai Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक लखीसराय सीट भी है, जिसे लकीसराय के नाम से भी जाना जाता था। 2020 में इस सीट से भाजपा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक लखीसराय से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
74,212 वोट मिले
वोट लीड- 10,483
वोट शेयर- 38.20 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अमरेश कुमार
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
63,729 वोट मिले
वोट शेयर- 32.80 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

सुजीत कुमार
पार्टी- स्वतंत्र (IND)
11,570 वोट मिले
वोट शेयर- 5.96 फीसदी

विज्ञापन

लखीसराय में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

लखीसराय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता की पसंद बनी हुई है। पार्टी को यहां से कुल 5 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, इस सीट पर कांग्रेस को केवल एक बार ही जीत हासिल हुई है। राष्ट्रीय जनता दल का भी यहां पर मजबूत पकड़ नहीं देखी गई है। RJD को भी केवल 1 बार ही जीत मिली है। वहीं, जिन पार्टियों को 2-2 बार जीत मिली है उनमें जनता पार्टी और जनता दल का नाम शामिल है।

लखीसराय में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

लखीसराय के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,68,106 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 15.82 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 4.2 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,95,117 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ