Bihar Chunav 2025, Mahua Vidhan Sabha Seat: 1977 से कांग्रेस को नहीं मिली जीत, RJD का रहा वर्चस्व, दिलचस्प रहा महुआ का चुनावी इतिहास

Mahua Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की महुआ सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

MAHUA

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Mahua Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक महुआ सीट भी है, जो उत्तर-मध्य बिहार के वैशाली जिले का एक उपखंड है। 2020 में इस सीट से जेडीयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक महुआ से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

मुकेश कुमार रौशन
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
62,580 वोट मिले
वोट लीड- 13,687
वोट शेयर- 36.45 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

आश्मा परवीन
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
48,893 वोट मिले
वोट शेयर 28.48 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

संजय कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
25,146 वोट मिले
वोट शेयर 14.65 फीसदी

विज्ञापन

महुआ में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

इस सीट पर शुरुआती दौर में कांग्रेस को जीत मिली। बीच में महुआ सीट को भंग कर दिया गया था। हालांकि, 1977 में इसे पुनः अस्तित्व में लाया गया। अस्तित्व में आने के बाद अभी तक यहां पर कांग्रेस को जीत नहीं मिली है। अब तक RJD को 5 बार, जनता दल और जनता पार्टी को 2-2 बार जीत मिल चुकी है। वहीं, JDU और लोक दल ने भी एक-एक बार महुआ सीट अपने नाम की है।

महुआ में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

महुआ के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,86,501 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के वोटर्स कुल 21.17 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 15.10 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,97,532 तक हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ