Bihar Chunav 2025, Rajnagar (SC) Vidhan Sabha Seat, राजनगर: 2020 का चुनाव रहा पासवान vs पासवान... BJP को लगातार मिली बढ़त

Rajnagar (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान किया जाएगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले बिहार की राजनगर (एससी) सीट का चुनावी इतिहास देख लेते हैं।

rajnagar

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Rajnagar (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा चुका है। इसके लिए नवंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में मतदान किया जाएगा। चुनाव के ऐलान के साथ ही बिहार में नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। 2025 के चुनाव में सभी पार्टियां अपनी जीत को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं। चुनाव से पहले बिहार की राजनगर (एससी) सीट का चुनावी इतिहास जान लीजिए। इस सीट पर पिछली बार BJP उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। जानिए इससे पहले कौन सी पार्टियों को इस सीट पर जीत मिल चुकी है।

2020 में क्या रहे चुनाव के नतीजे?

राजनगर (एससी) पर विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के हक में आए थे। उस समय BJP ने उम्मीदवार के तौर पर डॉ. रामप्रीत पासवान को मैदान में उतारा था। उनको 89,459 वोट मिले थे। वहीं, पासवान का मुकाबला दूसरे पासवान के साथ था।

विज्ञापन

यानी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ से उम्मीदवार रामावतार पासवान थे, जिन्हें 70,338 वोट मिले थे। भाजपा को इस सीट पर जीत 19,121 वोटों के साथ मिली थी। इसके पहले भी भाजपा के उम्मीदवार ने ही ये सीट जीती थी।

भाजपा-JDU के बीच मुकाबला

साल 2010 के चुनाव में राजद के रामलखन राम रमण को जीत मिली थी। उन्होंने BJP के उम्मीदवार रामप्रीत पासवान को शिकस्त दी थी। 2014 में फिर से उपचुनाव किया गया, जिसमें राजद के राम अवतार पासवान को जीत मिली, इस बार भी BJP ने रामप्रीत पासवान को उम्मीदवार बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ