Bihar Chunav 2025, Asthawan Vidhan Sabha Seat: JDU का गढ़ बनी अस्थावां सीट, इस उम्मीदवार को मिली लगातार 5 बार जीत

Asthawan Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की अस्थावां सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Asthawan

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Asthawan Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक अस्थावां सीट भी है, जो बिहार के नालंदा जिले का एक प्रखंड है। 2020 में इस सीट से JDU को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक अस्थावां से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

जितेंद्र कुमार
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
51,525 वोट मिले
वोट लीड- 11,600
वोट शेयर- 35.75 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अनिल कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
39,925 वोट मिले
वोट शेयर- 27.70 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

रमेश कुमार
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
21,844 वोट मिले
वोट शेयर- 15.16 फीसदी

विज्ञापन

अस्थावां में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

इस सीट पर JDU के उम्मीदवारों को 6 बार जीत मिली है। जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं थे, उसके पहले तक यहां पर कई पार्टियों को जीत मिली। नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद से अस्थावां के लोगों का समर्थन JDU को मिलता आ रहा है। 2005 से JDU के जितेन्द्र कुमार को यहां से कुल 5 बार जीत मिल चुकी है। अस्थावां में कांग्रेस को 4 बार जीत हासिल हुई, तो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को भी 1 बार जीत मिल चुकी है। वहीं, 2 बार जनता पार्टी को भी अस्थावां की जनता ने जीत का मौका दिया है।

अस्थावां में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

अस्थावां के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,91,267 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 25.19 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 5.1 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,03,479 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ