---विज्ञापन---

बिहार चुनाव: नए सर्वे में महागठबंधन सरकार, सीएम रेस में कितना पीछे हैं नीतीश ?

बिहार में चुनावी माहौल है। जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसके साथ ही चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल सामने आने लगे हैं। एक पोल में बिहार में महागठबंधन को बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं सीएम फेस के रूप में भी नीतीश काफी पीछे हो गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार चुनाव के नए सर्वे में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।
---विज्ञापन---

Bihar Election 2025: बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसके लिए 4-5 अक्टूबर को चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव मैदान पर तैयारियां तेज कर दी हैं। तेजस्वी के सामने में लौटने का दबाव है। वहीं सीएम नीतीश कुमार पर सत्ता में बने रहने की परीक्षा है। एक पोल ने नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओपिनियन पोल या सर्वे बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर बता रहा है। लेकिन यह भी कह रहा है कि महागठबंधन उसमें आगे है और मुख्यमंत्री की रेस में भी तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से काफी आगे चल रहे हैं। यह ताजा पोल के आंकड़े बाद में।

प्रशांत किशोर ने आज फिर से भ्रष्टाचार का बम फोड़ दिया। प्रशांत किशोर के टारगेट पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी हैं और साथ ही बीजेपी के बिहार में सबसे बड़े चेहरे और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं।
लोक पोल का सर्वे दावा कर रहा है कि बेरोजगारी और पलायन से फर्स्ट टाइम वोटर महागठबंधन में शिफ्ट हुआ है। आरक्षण पर ओबीसी और ईबीसी का वोट तेजस्वी की तरफ खिसका है। जाति गणना पर एससी और ईबीसी का वोट कांग्रेस की ओर झुका है। नीतीश कुमार की छवि को झटका लगा है।

---विज्ञापन---

पूरा मामला समझने के लिए देखिए पूरा वीडियो…

First published on: Sep 29, 2025 10:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola