हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Narkatiaganj Vidhan Sabha Seat, नरकटियागंज: रश्मि वर्मा ने 21000 वोटों से जीती नरकटियागंज सीट, इस बार तगड़ा मुकाबला

Bihar Chunav 2025, Narkatiaganj Vidhan Sabha Seat, नरकटियागंज: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज स्थित एक कस्बा है। इस सीट के चुनावों का इतिहास देखें तो यहां पर भी BJP की पकड़ काफी मजबूत रही है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Narkatiaganj Vidhan Sabha Seat: बिहार की नरकटियागंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से मजबूत पकड़ बनाई हुई है। पिछले दो चुनावों में BJP की उम्मीदवार रश्मि वर्मा ने लगातार जीत हासिल की है। 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर इंडिया गठबंधन की नजरें हैं। पिछले चुनाव में रश्मि वर्मा ने INC के उम्मीदवार को नरकटियागंज सीट से हराया था।

2020 के चुनाव के नतीजे

2020 के चुनाव में नरकटियागंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रश्मि वर्मा ने काफी बड़े मार्जिन के साथ जीत हासिल की थी। उनका मुकाबला INC के विनय वर्मा के साथ था। रश्मि को कुल 75, 484 वोट मिले थे। वहीं, विनय वर्मा को 54, 350 वोट मिले थे। विनय वर्मा को 21, 134 वोटों से रश्मि वर्मा ने हराया था। वोट प्रतिशत देखा जाए तो BJP की उम्मीदवार को 45.85 फीसदी वोट मिले, जबकि INC के उम्मीदवार को 33.03 फीसदी वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने किया नई पार्टी का ऐलान, X पर शेयर किया ‘जनशक्ति जनता दल’ का पोस्टर और चुनाव चिह्न

विज्ञापन

क्या है इस सीट का चुनावी इतिहास?

नरकटियागंज सीट पर सबसे पहला विधानसभा चुनाव 2010 में हुआ। इस चुनाव में BJP के उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार आलोक प्रसाद वर्मा को हराया था। बता दें कि आलोक प्रसाद वर्मा रश्मि के पति हैं। इसके बाद 2014 (उपचुनाव) में रश्मि वर्मा (BJP) ने INC के उम्मीदवार को हराया था। वहीं, 2025 में INC के विनय वर्मा ने 57, 212 वोटों के साथ BJP की रेनू देवी को हराया था। इसके बाद 2020 में BJP की रश्मि वर्मा ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में प्रत्याशियों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खोले पत्ते, सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola