TrendingBudget ManthaniranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025, Matihani Vidhan Sabha Seat: 2020 में LJP ने जीती सीट… लेकिन JDU का है कब्जा, मटिहानी सीट पर दिलचस्प रहा चुनावी उलटफेर

Matihani Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की मटिहानी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Matihani Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक मटिहानी सीट भी है, बिहार के बेगूसराय जिले का प्रखंड है। 2020 में इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक मटिहानी से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

राज कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
61,364 वोट मिले
वोट लीड- 333
वोट शेयर- 29.64 फीसदी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sarairanjan Vidhan Sabha Seat: 3 चुनावों में JDU की चमकी किस्मत, सरायरंजन सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

रनर अप उम्मीदवार

नरेंद्र कुमार सिंह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
61,031 वोट मिले
वोट शेयर- 29.48 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

राजेंद्र प्रसाद सिंह
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई(एम)
60,599 वोट मिले
वोट शेयर- 29.27 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bibhutipur Vidhan Sabha Seat: वामपंथी उम्मीदवारों का रहा कब्जा, बिभूतिपुर सीट पर क्या है कांग्रेस-BJP का हाल?

मटिहानी में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। दरअसल, यहां पर LJP को 2020 में जीत मिली, लेकिन अभी ये सीट JDU के पास है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब राजकुमार सिंह ने ये सीट जीती थी, तब वह LJP के साथ थे, लेकिन बाद में उन्होंने JDU का दामन थाम लिया। इस सीट पर 2025 का विधानसभा चुनाव काफी मजेदार होने वाला है।

मटिहानी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

मटिहानी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,38,858 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 12.37 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 12.30 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,64,329 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Rosera (SC) Vidhan Sabha Seat: साल 2020 में आया भाजपा का राज… कांग्रेस को मिली 5 बार जीत, जानिए रोसरा सीट का इतिहास


Topics:

---विज्ञापन---