Bihar Chunav 2025, Singheshwar (SC) Vidhan Sabha Seat, सिंहेश्वर: लगातार जीत के बाद JDU का टूटा रिकॉर्ड, 5,573 वोटों से RJD ने बदल दी थी कहानी

Singheshwar (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सिंहेश्वर (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Singheshwar

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Singheshwar (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सिंहेश्वर (एससी) सीट भी है, जो बिहार के मधेपुरा जिले में स्थित एक अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सिंहेश्वर (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

चंद्रहास चौपाल
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
86,181 वोट मिले
वोट लीड- 5,573
वोट शेयर- 45.13 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रमेश ऋषिदेव
पार्टी- जदयू (JDU)
80,608 वोट मिले
वोट शेयर- 42.21 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अमित कुमार भारती
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
5,607 वोट मिले
वोट शेयर- 2.94 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर JDU का दबदबा रहा है। सिंहेश्वर में अब तक 12 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 1981 का उपचुनाव भी है। 2005 से लगातार चार बार जनता दल (यूनाइटेड) ने इस सीट पर जीत हासिल की है। हालांकि, यहां दूसरी पार्टियों को भी जीत मिल चुकी है। इसमें कांग्रेस को 2 बार जीत मिली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को भी 2 बार जीत हासिल हुई है। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल कर चुका है। इसके अलावा, लोकदल, जनता दल और जनता पार्टी ने भी सिंहेश्वर सीट पर जीत दर्ज की है।

सिंहेश्वर (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

सिंहेश्वर (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,10,531 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 39,437 मुस्लिम वोटर्स और 63,938 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 1,615 वोटर अनुसूचित जनजाति के थे। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,29,079 तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ