हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Kadwa Vidhan Sabha Seat, कदवा: शुरुआत में रहा कांग्रेस का दबदबा, अब फिर से सत्ता पलटने के 'जुगाड़' में पार्टियां

Kadwa Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की कदवा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Kadwa Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक कदवा सीट भी है। यह क्षेत्र कटिहार लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2020 में इस सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक कदवा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

डा. शकील अहमद खान
पार्टी- कांग्रेस
71,267 वोट मिले
वोट लीड- 32,402
वोट शेयर- 42 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Supaul Vidhan Sabha Seat: ये सीट है JDU का गढ़… दूसरी पार्टियां भेद पाएंगी सुपौल का ‘किला’?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

चंद्र भूषण ठाकुर
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
38,865 वोट मिले
वोट शेयर- 22.90 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

सूरज प्रकाश राय
पार्टी- JDU
31,779 वोट मिले
वोट शेयर- 18.73 फीसदी

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। कदवा विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1951 में की गई थी, मगर 1962 के बाद परिसीमन आयोग की सिफारिशों के कारण इसको राजनीतिक नक्शे से हटा दिया गया। इसके बाद 1977 में इस सीट को दोबारा अस्तित्व में लाया गया। शुरुआती तीन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली। हालांकि, बाद में कांग्रेस के हाथ से ये सीट लंबे समय के लिए निकल गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा ऐलान, आचार संहिता के दायरे में इंटरनेट भी, पार्टियों को जारी किए निर्देश

इस दौरान स्वतंत्र उम्मीदवारों को बढ़त मिली। इसके अलावा, भाजपा और राकांपा (एनसीपी) को भी यहां से जीत मिल चुकी है। कांग्रेस की वापसी 1985, 2015 और 2020 में फिर से हुई।

विज्ञापन

कदवा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

कदवा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनावों में यहां 2,81,355 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। अनुसूचित जाति के वोटर्स 33,648, अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 4,443 थे। वहीं, मुस्लिम वोटर्स 1,19,800 दर्ज किए गए। 2024 के लोकसभा चुनावों में ये संख्या 2,88,013 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Nirmali Vidhan Sabha Seat, निर्मली: 2020 में अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मारी थी बाजी, इस बार ये पार्टी दे रही कड़ा मुकाबला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola