हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Bihpur Vidhan Sabha Seat: बिहपुर में BJP की सत्ता… इस सीट पर बदलती दिखी है जनता की पसंद

Bihpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बिहपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bihpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बिहपुर सीट भी है, जो बिहार के भागलपुर जिले के एक महत्वपूर्ण सामुदायिक विकास खंडों में से एक है। 2020 में इस सीट से भाजपा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बिहपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

कुमार शैलेंद्र
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
72,938 वोट मिले
वोट लीड- 6,129
वोट शेयर- 48.53 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Nathnagar Vidhan Sabha Seat: 2020 में टूटा जनता दल यूनाइटेड की जीत का सिलसिला, नाथनगर में कौन सी पार्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

शैलेश कुमार मंडल
पार्टी- राजद
66,809 वोट मिले
वोट शेयर- 44.45 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मोहम्मद हैदर अली
पार्टी- बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
3,553 वोट मिले
वोट शेयर- 2.36 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Amarpur Vidhan Sabha Seat: कभी कांग्रेस का था दबदबा… अब अमरपुर सीट पर RJD और JDU को मिली 3-3 बार जीत

विज्ञापन

बिहपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बिहपुर में अक्सर जनता की पसंद बदलती दिखी है। यहां पर शुरुआती पांच चुनावों का इतिहास देखें तो कोई भी पार्टी दो बार से ज्यादा नहीं जीती है। 1952 में कांग्रेस और 1957 में CPI को जीत मिली। इसके बाद 1962 में कांग्रेस और 1967 में भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। वर्तमान में यहां पर BJP की सत्ता है। 2025 में फिर से नतीजे बदले हुए दिख सकते हैं।

बिहपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बिहपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,58,884 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 7.8 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 12.6 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,68,664 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Dhoraiya (SC) Vidhan Sabha Seat: 2020 में RJD को मिली जीत, दिलचस्प रहा है धोरैया सीट का चुनावी इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola