Bihar Chunav 2025, Amarpur Vidhan Sabha Seat: कभी कांग्रेस का था दबदबा… अब अमरपुर सीट पर RJD और JDU को मिली 3-3 बार जीत

Amarpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की अमरपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Amarpur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Amarpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक अमरपुर सीट भी है, जो बिहार के बांका जिले में स्थित है। 2020 में इस सीट से जदयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक अमरपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

जयंत राज
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
54,308 वोट मिले
वोट लीड- 3,114
वोट शेयर- 33.13 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1,194 वोट मिले
वोट शेयर- 31.23 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

मृणाल शेखर
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
40,308 वोट मिले
वोट शेयर- 24.59 फीसदी

विज्ञापन

अमरपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

अमरपुर के 16 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 4 बार जीत मिल चुकी है। 1985 के बाद कोई जीत नहीं मिली। फिर यहां पर RJD और JDU के जीतने का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों ही पार्टियों को अमरपुर 3-3 बार जीत हासिल हुई। इसके असावा, इस सीट पर जीत दर्ज करने वाली पार्टियों में जनता दल, जनता पार्टी, एक निर्दलीय उम्मीदवार, संयुक्त समाजवादी पार्टी और भारतीय जनसंघ का नाम शामिल है।

अमरपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

अमरपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,95,587 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 12.88 फीसदी हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 10.5 फीसदी तक हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,05,894 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ