हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Bakhri (SC) Vidhan Sabha Seat: बखरी सीट पर घूमा समय का चक्र, जहां से शुरू हुआ चुनाव वहीं पर रुका, जानिए जीत की कहानी

Bakhri (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बखरी (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bakhri (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बखरी (एससी) सीट भी है, जो बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित एक अनुमंडल है। 2020 में इस सीट से CPI को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बखरी (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

सूर्यकांत पासवान
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
72,177 वोट मिले
वोट लीड- 777
वोट शेयर- 44.14 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Mohiuddinnagar Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और RJD का बना गढ़… मोहिउद्दीननगर सीट पर कौन सी पार्टियां होंगी आमने-सामने?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

रामशंकर पासवान
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
71,400 वोट मिले
वोट शेयर- 43.67 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

विजय पासवान
पार्टी- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (बीएलएसपी)
3,857 वोट मिले
वोट शेयर- 2.36 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Seat: इस सीट पर बदलती रही सत्ता… चेरिया बरियारपुर का दिलचस्प रहा चुनावी सफर

विज्ञापन

बखरी (एससी) में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बखरी सीट पर अक्सर जनता की पसंद बदलती दिखी है। यहां पर शुरुआत में CPI को 11 बार जीत हासिल हुई। इसके बाद कांग्रेस ने 3 चुनावों में ये सीट अपने नाम की। RJD को साल 2000 में इस सीट से जीत मिली। 2005 में फिर से CPI की वापसी हुई। 2010 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बखरी की जनता ने चुना। 2015 में RJD और 2020 में फिर से CPI को जीत मिली।

बखरी (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बखरी (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,70,948 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 19.26 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 19.26 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,94,726 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार में सीएम फेस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद किया ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola