बिहार में सीएम फेस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद किया ऐलान

बिहार के लिए महाठबंधन ने सीएम फेस तय कर लिया है, लेकिन एनडीए ने अभी तक सीएम फेस तय नहीं किया है। इसको लेकर महागठबंधन भी कई बार घेर चुका है। अब चिराग पासवान ने खुलकर सीएम फेस पर बात की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार में एनडीए का सीएम फेस तय

बिहार में एनडीए का सीएम फेस तय?

बिहार चुनाव की तैयारियों में एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे की लड़ाई खत्म हो चुकी है। इसमें सबसे पहले एनडीए गठबंधन ने सीट बंटवारा पूरा कर रेस जीत ली थी, वहीं काफी संघर्षों के बाद महागठबंधन सीट बंटवारा कर पाया था। अब महागठबंधन ने आगे आते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को गठबंधन का सीएम फेस घोषित कर दिया। इसके बाद से महागठबंधन लगातार एनडीए गठबंधन से सीएम फेस पर सवाल पूछ रहे हैं।

विज्ञापन

महागठबंधन के द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद NDA घटक दल का भी अब रुख बदलने लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा बयान देते ही कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे। हालांकि कल तक यही चिराग पासवान कह रहे थे कि नेता की विधायक दल की बैठक में फैसला होगा आज उनका स्वर बदलता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक एनडीए गठबंधन ने सीएम फेस के लिए आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन चिराग के दावे में दम माना जा सकता है क्योंकि आज दोपहर ही सीएम नीतीश कुमार खुद चिराग पासवान के घर गए थे। बहाना तो छठ पूजा की बधाई देने का था लेकिन सीएम पद और चुनाव पर चर्चा मुख्य वजह रही होगी। इस मुलाकात के बाद चिराग का बयान काफी ठोस लग रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा चिराग पासवान ने जमकर महागठबंधन पर हमला बोला है। कहा है कि महागठबंधन पूरी तरीके से जो ख्वाब दिख रहा है, वह कभी पूरा नहीं होने वाला 20 महीने की बात तो छोड़ दीजिए 20 मिनट के लिए भी जनता उनको सट्टा देने वाली नहीं है। पासवान ने कहा कि वह लगातार मुसलमान का वोट बैंक बनकर वह उनका वोट लेते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं है इस बार कोई भी समीकरण वह बना ले कोई भी समीकरण उनका इस बार कम होने वाला नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ