हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Bahadurganj Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस का रहा दबदबा, 2020 में AIMIM को मिली जीत, बहादुरगंज सीट का चुनावी सफर

Bahadurganj Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बहादुरगंज सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bahadurganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां चल रही हैं। चुनाव में बहादुरगंज सीट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बार यहां पर तीन पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि, जीत AIMIM के उम्मीदवार को मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक यहां से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजेता उम्मीदवार
मोहम्मद अंजार नईमी
पार्टी- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
85,855 वोट मिले
45,215 वोटों से जीत मिली।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sikti Vidhan Sabha Seat, सिकटी: 2010, 2015 और 2020 में BJP को मिली जीत, 2025 में कौन सी पार्टी देगी टक्कर?

विज्ञापन

रनर अप उम्मीदवार
लखन लाल पंडित
पार्टी- विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
40,640 वोट मिले।

तीसरे नंबर के उम्मीदवार
मोहम्मद तौसीफ आलम
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
30,204 वोट मिले

विज्ञापन

बहादुरगंज में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बहादुरगंज बिहार के किशनगंज जिले में तराई क्षेत्र में बसा है। यहां के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 2,92,544 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में मुस्लिम 66.70 फीसदी और 7.55 फीसदी अनुसूचित जाति वोटर्स थे। 2024 में इनकी संख्या 3,07,148 तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Jokihat Vidhan Sabha Seat: जोकीहाट सीट पर दो भाइयों के बीच हुआ चुनावी मुकाबला, जानें कैसे बदल गया था खेल?

विज्ञापन

इस सीट पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 10 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा, जनता पार्टी, जनता दल, प्रजा समाजवादी पार्टी, भाजपा और AIMIM को भी जीत मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Forbesganj Vidhan Sabha Seat: फारबिसगंज सीट पर BJP की मजबूत पकड़, 2025 में कौन सी पार्टी देगी चुनौती?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola