---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Bagaha Vidhan Sabha Seat, बगहा: 8 बार कांग्रेस को मिली जीत, अब ये पार्टी दे रही कड़ी टक्कर

Bihar Chunav 2025, Bagaha Vidhan Sabha Seat, बगहा: इस समय बिहार चुनाव में जीत के लिए हर एक सीट बहुत जरूरी और खास है। बगहा विधानसभा सीट पर भी अभी सभी पार्टियों की नजरें हैं।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Bagaha Vidhan Sabha Seat: बगहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधानसभा के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है, जो अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व नहीं है। बिहार चुनाव में यूं तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD), भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और कांग्रेस पार्टी प्रमुख हैं। हालांकि, अभी NDA और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला चल रहा है। बगहा सीट पर भी अभी BJP का कब्जा है।

बगहा में 2020 विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव 2020 में बगहा सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 90,013 वोट पाकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयेश मंगलम सिंह को चुनावी मुकाबले में पछाड़ा था। जयेश मंगलम सिंह को 59,993 वोट मिले थे। राम सिंह ने उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार राघव शरण पांडे थे, जिन्हें 6,429 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: BJP के ‘चाणक्य’ ने बनाई फूलफ्रूफ प्लानिंग, NDA की एकजुटता पर जोर; विपक्षी दलों को ऐसे देंगे जवाब

किस पार्टी की मजबूत है पकड़?

पिछले तीन चुनावों का रिजल्ट देखें तो यहां पर सत्ता बदली भी है। 2020 में भाजपा के राम सिंह ने जीत हासिल की, हालांकि इसके पहले साल 2015 में भी BJP के उम्मीदवार राघव शरण पांडे को जीत मिली थी। साल 2010 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार प्रभात रंजन सिंह को इस सीट से जीत मिली थी। इसके पहले कांग्रेस के अलावा भी अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को बगहा सीट पर जीत मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1957 से 1985 तक कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर लगातार 8 बार जीत हासिल की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार समेत 3 राज्यों के लिए बीजेपी का बड़ा ऐलान, नियुक्त किए प्रभारी और सह-प्रभारी

First published on: Oct 07, 2025 07:09 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola