हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Bachhwara Vidhan Sabha Seat: 2020 में BJP की रणनीति आई थी काम, बछवारा में तीन बार के विधायक को देखना पड़ा हार का मुंह

Bachhwara Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बछवारा सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Bachhwara Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बछवारा सीट भी है, जो बिहार के बेगूसराय जिले का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से भाजपा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बछवारा से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

सुरेंद्र मेहता
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
54,738 वोट मिले
वोट लीड- 484
वोट शेयर- 30.21 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sarairanjan Vidhan Sabha Seat: 3 चुनावों में JDU की चमकी किस्मत, सरायरंजन सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अवधेश कुमार राय
पार्टी- सीपीआई
54,254 वोट मिले
वोट शेयर- 29.94 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

शिव प्रकाश गरीब दास
पार्टी- स्वतंत्र
39,878 वोट मिले
वोट शेयर 22.01 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Bibhutipur Vidhan Sabha Seat: वामपंथी उम्मीदवारों का रहा कब्जा, बिभूतिपुर सीट पर क्या है कांग्रेस-BJP का हाल?

विज्ञापन

बछवारा में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

2020 के विधानसभा चुनाव में BJP को जीत मिली थी, लेकिन ये जीत बहुत ही मामूली वोटों के अंतर से थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बछवाड़ा की जनता का रुझान CPI की तरफ देखने को मिला। 2020 के चुनाव में सीपीआई के उम्मीदवार को BJP के उम्मीदवार से केवल 484 वोट ही कम मिले थे। इसके देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी भाजपा के लिए इस चुनाव में भी CPI अड़चन बनकर सामने आ सकती है।

बछवारा में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

बछवारा के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,97,646 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 17.31 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 9 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,13,772 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Rosera (SC) Vidhan Sabha Seat: साल 2020 में आया भाजपा का राज… कांग्रेस को मिली 5 बार जीत, जानिए रोसरा सीट का इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola