हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Amour Vidhan Sabha Seat: अमौर में कांग्रेस को 8 बार जीत, मुस्लिम उम्मीदवारों को ही चुनती है जनता, जानिए सीट का इतिहास

Amour Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आ चुकी हैं। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की अमौर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Amour Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव में अमौर सीट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली बार यहां पर पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अमौर विधानसभा क्षेत्र किशनगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जो बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित है। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक अमौर से जीत मिल चुकी है?

अमौर विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

विजेयी उम्मीदवार

अख्तरुल ईमान
पार्टी- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
94,459 वोट मिले
52,515 वोटों से जीत
वोट शेयर- 51.17 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kochadhaman Vidhan Sabha Seat: मुस्लिम बहुल क्षेत्र में AIMIM को मिली जीत, कोचाधामन में इस बार JDU से होगी कड़ी टक्कर?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

सबा जफर
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
41,944 वोट मिले
वोट शेयर- 22.72 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

अब्दुल जलील मस्तान
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
31,863 वोट मिले
वोट शेयर- 17.26 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Kishanganj Vidhan Sabha Seat: किशनगंज में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को देखना पड़ा था हार मुंह, इस बार मुकाबला तगड़ा

विज्ञापन

अमौर सीट का चुनावी इतिहास

अमौर एक ऐसी सीट है, जहां पर ज्यादातर मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिलती आई है। यहां पर केवल एक गैर-मुस्लिम उम्मीदवार चंद्रशेखर झा (जनता पार्टी) को जीत मिली है। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा है, क्योंकि पार्टी ने यहां से कुल 8 बार जीत दर्ज की है। इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 बार जीत मिली है। जनता पार्टी, भाजपा, समाजवादी पार्टी और AIMIM को भी जीत मिल चुकी है।

अमौर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

अमौर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 विधानसभा चुनाव में यहां 3,13,928 वोटर्स दर्ज किए गए। इन वोटर्स में मुस्लिम 69.8 फीसदी हैं। 2024 में ये संख्या 3,24,576 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Thakurganj Vidhan Sabha Seat: ठाकुरगंज सीट पर 2020 में RJD ने जमाया कब्जा, ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं का रहा दबदबा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola