Bihar Chunav 2025, Alauli (SC) Vidhan Sabha Seat: अभी RJD के पास है अलौली सीट, कांग्रेस समेत कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

Alauli (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की अलौली (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Alauli

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Alauli (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक अलौली (एससी) सीट भी है, जो बिहार के खगड़िया जिले में एक सामुदायिक विकास खंड है। 2020 में इस सीट से आरजेडी को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक अलौली (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

रामवृक्ष सदा
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
47,183 वोट मिले
वोट लीड- 2,773
वोट शेयर- 32.69 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

साधना देवी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
44,410 वोट मिले
वोट शेयर- 30.77 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राम चंद्र सदा
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
26,386 वोट मिले
वोट शेयर- 18.28 फीसदी

विज्ञापन

अलौली (एससी) में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

अलौली सीट पर शुरुआती दौर कांग्रेस का रहा। पार्टी को यहां से 4 बार जीत मिली। इसके अलावा, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और जनता दल ने भी जीत हासिल की। जिन पार्टियों को एक-एक बार जीत मिली, उनमें जनता पार्टी, संयुक्त समाजवादी पार्टी और लोक दल का नाम शामिल है।

अलौली (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

अलौली के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 2,52,891 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 25.39 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 7.6 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 2,67,640 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ