हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Alinagar Vidhan Sabha Seat: VIP उम्मीदवार को मिली जीत, अब BJP ने अलीनगर सीट पर खेला बड़ा गेम

Alinagar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की अलीनगर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Alinagar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक अलीनगर सीट भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक अलीनगर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

मिश्री लाल यादव
पार्टी- विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
61,082 वोट मिले
वोट लीड- 3,101
वोट शेयर- 38.62 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Korha (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने 3 बार जीती कोढ़ा सीट, जानिए इसका चुनावी इतिहास

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

बिनोद मिश्रा
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
57,981 वोट मिले
वोट शेयर- 36.66 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

संजय कुमार सिंह
पार्टी- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)
वोट 9,737 मिले
वोट शेयर- 6.16 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Saharsa Vidhan Sabha Seat: शुरुआत में रहा कांग्रेस का दबदबा, फिर BJP को मिली 4 बार जीत, सहरसा का चुनावी सफर

विज्ञापन

एक बार फिर चर्चा में अलीनगर सीट

अलीनगर विधानसभा सीट पर 2010 और 2015 में राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को जीत मिली थी। 2020 में वीआईपी के टिकट पर मिश्रीलाल यादव को जीत मिली, जो बाद में BJP में शामिल हो गए। ये सीट फिर से चर्चा में आ गई है, क्योंकि यहां से BJP ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। इस सीट पर 2025 का विधानसभा चुनाव फिर से दिलचस्प होने वाला है।

अलीनगर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

अलीनगर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,75,559 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 58,418 मुस्लिम वोटर्स और 34,087 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 2,84,014 तक हो गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ihar Chunav 2025, Sonbarsha (SC) Vidhan Sabha Seat: JDU की कब्जे वाली सोनबरसा सीट पर होगी पार्टियों की नजर, जानिए इसका चुनावी इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola