अभिषेक कुमार, हाजीपुर: बिहार से लगातार आपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस बार वैशाली जिले में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है जहां, देर रात बेखौफ बदमाशों ने कार से अपने घर लौट रहे राजद नेता सह पूर्व उप मुखिया मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
परिजनों ने किया चक्का जाम
यह मामला महेश्वर थाना के मरोइ चौकी का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते ही आक्रोशित समर्थन एवं परिजनों ने महुआ ताजपुर पथ को जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन और अपराधी की पहचान कर लिए जाने के दावों के बाद सड़क से जाम हटाया गया। इस दौरान लगभग 4 घंटे से ज्यादा समय तक सड़क को जाम रही।
यह भी पढ़ें- पटना में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, बाइक सवारों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां
वहीं, इस घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस द्वारा पहचान करने की बात भी कही जा रही है तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है।
गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापेमारी
इस मामले को लेकर वैशाली एसपी रवी रंजन कुमार ने बताया कि महिसौर थानान्तर्गत रात्रि मरूई चौक के समीप बहुआरा रोड पर दो अपराधियों के द्वारा मैनेजर सहनी पे०-राजु सहनी सा०-अजीजपुर चांद, थाना-महिसौर, जिला-वैशाली की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना घटित हुई है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वहीं, इससे पहले राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
48 mins agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines