'मैं बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब है', अमित शाह ने बिहार से लालू एंड कंपनी को ललकारा

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे थे। गृह मंत्री पुनौराधाम में बनने वाले माता सीता के इस भव्य मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए बिहार में माता सीता मंदिर के बहाने अपने एक वर्ग को साधने की कोशिश कर रहा है।

Biha News, Bihar, Union Home Minister Amit Shah, Amit Shah, Nitish Kumar, CM Nitish kumar, Sita Temple, बिहा न्यूज, बिहार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अमित शाह, नीतीश कुमार, सीएम नीतीश कुमार, सीता मंदिर

गृह मंत्री सीता मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर की आधारशिला रखी है। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लालू एंड कंपनी को ललकारते हुए उन पर निशाना साधा है। गृह मंत्री ने कहा कि लालू यादव की पार्टी ऐसे घुसपैठियों को बचाना चाहती है, जो बांग्लादेश से आकर बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं। राजद और कांग्रेस दोनों ही इसीलिए SIR का विरोध कर रहे हैं।

पीएम मोदी बिहार को दी 83 हजार करोड़ की सौगात

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे थे। गृह मंत्री पुनौराधाम में बनने वाले माता सीता के इस भव्य मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए बिहार में माता सीता मंदिर के बहाने अपने एक वर्ग को साधने की कोशिश कर रहा है। वहीं गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने बीते 6 दौरे में 83 हजार करोड़ की सौगात दी है। 2400 करोड़ से सीतामढ़ी में रेल खंड बन रहा है। 1600 करोड़ से नेशनल हाईवे पर 140 किमी लंबे खगड़िया-पूर्णिया पथ का निर्माम हो रहा है।

Advertisment

कांग्रेस और लालू पर साधा निशाना, बनेगी एनडीए की सरकार

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के परनाना नेहरू जी ने ही SIR की शुरुआत की थी, अब ये लोग बिहार हारने के डर से बहाने बना रहे हैं। जो भारत में जन्मा नहीं, उसको वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लालू एंड पार्टी घुसपैठियों का समर्थन कर रही है। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

शाह ने जनसभा से मांगा जवाब

अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए। चुनाव आयोग को एसआईआर करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। लालू यादव किसको बचाना चाहते हैं। पहली ड्राफ्ट वोटर सूची के बाद आरजेडी और कांग्रेस ने कोई आपत्ति दर्ज नही कराई। क्या इन लोगों को घुसपैठियों के वोट चाहिए। आखिर ये बचाना किसी चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए बिहार के युवाओं की नौकरी खा गए। अब हम इन घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ