बेशर्म शिक्षक...2 बच्चों का बाप, नाबालिग छात्रा से हुआ प्यार, पत्नी को लगी भनक तो लेकर फरार

Teacher Student Love Story

Teacher Student Love Story

गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए 2 बच्चों का पिता अपनी नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया। मामला बिहार के नरपतगंज के रेवाही भवानीपुर मंडल टोला का है। अपनी शिष्या को लेकर फरार होने वाले गुरुजी मंदीप कुमार की पत्नी 23 वर्षीया आरती कुमारी ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरती कुमारी फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या एक के रहने वाले रामनारायण मेहता की बेटी है। उसकी शादी 6 साल पहले 2017 में नरपतगंज रेवाही भवानीपुर मंडल टोला वार्ड 3 में रहने वाले मुन्नीलाल मेहता की बेटी मंदीप कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों के 2 बच्चे हुए। शादी अररिया कोर्ट में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला पर मदद करने का आरोप

फारबिसगंज थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में आरती कुमारी ने बताया कि वह अपने मायके हरिपुर में थी। उसकी सास ने मंगलवार को पति मंदीप कुमार के नाबालिग स्कूल की छात्रा को लेकर फरार हो जाने की जानकारी फोन करके दी। इसके बाद गुरुजी सहित फरार हुई छात्रा के परिजनों उसकी खोजबीन करते हुए आए, लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। आरती ने अपने पति पर मध्य विद्यालय खाबदह डुमरिया की 15 वर्षीया स्कूली छात्रा को लेकर फरार होने की बात कही। उन्होंने नाबालिग को भागने में 42 साल की रिंकू देवी पर सहयोग करने आरोनप भी लगाया है। मंदीप कोचिंग सेंटर चलाता था और वह नाबालिग लड़की पढ़ने के लिए आती थी।

विज्ञापन

रोकने पर खुदकुशी करने का प्रयास

थाना में शिकायतकर्ता आरती कुमारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। उसने कई बार पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। कुछ माह पहले पति के द्वारा खुदकुशी करने का प्रयास किया गया। वहीं फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी टीचर और उसके साथ भागी नाबालिग को तलाशने का प्रयास जारी है। टेक्नोलॉजी के जरिए जल्दी ही दोनों को तलाश लिया जाएगा। इलाके में मामले की काफी चर्चा हो रही है। लड़की के परिजनों को बदनामी का डर सता रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ