हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

बिहार में 20 मिनट में 20 करोड़ की लूट; पूर्णिया में तनिष्क के शोरूम में घुसे 3 बदमाश

Jewellery Showroom Robbery: नकाबपोश गन पॉइंट पर स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर गहने लूटकर फरार हो गए। करीब 20 करोड़ की लूट हुई है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद आरोपियों का सुराग नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
वारदातस्थल पर जांच करने पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे।

Bihar Tanishq Jewellery Showroom Robbery: बिहार के पूर्णिया में दिनदहाड़े 20 करोड़ की लूटपाट हो गई है। तनिष्क के शोरूम में घुसकर हीरे के गहने लूटे गए हैं, जिनकी कीमत करीब  20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात 3 बदमाशों ने गन पॉइंट पर अंजाम दी। 3 बदमाश बाहर पहरा दे रहे थे। लूटपाट करने के बाद सभी 6 बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।

वारदात स्टाफ और ग्राहकों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर अंजाम दी गई। बदमाशों के भागने के बाद मैनेजर ने किसी तरह पुलिस को फोन करके जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पूर्णिया पुलिस टीम के साथ-साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहरभर में बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें:150KM स्पीड वाले तूफान में फंसकर डूबा था जहाज, समुद्र में 550 फीट नीचे मलबा मिला, जानें कैसी है हालत?

विज्ञापन

20 मिनट में अंजाम दी गई वारदात

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि वारदात पूर्णिया के खजांची थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डाकबंगला चौक बने तनिष्क शोरूम में अंजाम दी गई। लूटे गए गहनों में 10 करोड़ के हीरे के गहने हैं और बाकी सोने के गहने हैं। मैनेजर की शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया है। शोरूम में लगे CCTV खंगाल हैं, जिनमें लुटेरे नजर आए। मैनेजर ने बताया कि लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में आए थे।

उन्होंने नकाब पहना हुआ था। स्टाफ कर्मी उन्हें गहने दिखा रहा था, अचानक एक बदमाश ने गन निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी। बाकी दोनों बदमाशों ने ग्राहकों को निशाने पर ले लिया। तीनों सभी को पहले फ्लोर पर ले आए। इसके बाद एक बदमाश ने बैग में गहने भरे और हवाई फायर करते हुए तीनों बाहर भाग गए। एंट्री करने से लेकर भागने तक के बीच सिर्फ 20 मिनट का अंतर रहा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:जब कारगिल में 18000 फीट ऊंचाई पर खड़े थे PM मोदी…25 साल पुराना ऑडियो किया शेयर

भागते समय एक बदमाश की बाइक स्लिप हुई

तनिष्क शोरूम के स्टाफ के अनुसार, वारदात दोपहर करीब सवा 12 बजे अंजाम दी गई। तीनों बदमाशों के पास पिस्तौल थी। तीनों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। CCTV में नजर आ रहा है कि एक बदमाश जब बाइक पर भाग रहा था तो उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गिर गया था, लेकिन बाइक उठाकर भाग गया। उसे कई लोगों ने देखा, लेकिन नकाब पहना होने के कारण उसे पहचान नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:नेमप्लेट पर ‘सुप्रीम’ फैसला, योगी सरकार ने क्या दी थीं दलीलें? कोर्ट ने UP-उत्तराखंड से मांगा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola