नीरज त्रिपाठी
Bihar Student Murder Case Update: पटना में बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की ने सोचा भी नही होगा यह उसके जीवन का आखिरी दिन होगा। घटना सोमवार सुबह की है छात्रा रोजाना की तरह आज भी कोचिंग जा रही थी। तभी पटना के मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास मनचले युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। छात्रा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। आपको बता दें कि 11 दिसम्बर की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही एक दलित छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। हत्या की यह वारदात थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर हुई थी ।
17 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या
मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई थी। अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी कोचिंग पढ़ने जाती थी। रोजाना की तरह सोमवार को भी कोचिंग ही जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद मसौढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़े: मुंबई से सटे मीरा -भायंदर के राजनीतिक पार्टियों के 45 दफ्तर अवैध, जिनमें शिवसेना शिंदे के 14 कार्यालय
घटना का सीसीटीवी आया सामने
गोली छात्रा की कनपटी में सटाकर मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ जाता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद लोग सहमे हुए है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की। गोली चलाने वाले युवक का सीसीटीवी सामने आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines