बिहारः जेडीयू सांसद ने की लालू की तारीफ, बीजेपी पर उठाया सवाल, कहा- मेरे खिलाफ सब मिले हैं!

JDU MP Devesh chandra Thakur praises Lalu Prasad Yadav: एमएलसी उपचुनाव के लिए प्रचार में हाजीपुर पहुंचे देवेश चंद्र ठाकुर ने बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन पर सवाल उठा दिया। ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी तो विरोधी दल थी, लेकिन सभी पार्टियां मिलकर हमको हराना चाहती थीं।

JDU MP Devesh Chandra Thakur Muslim Yadav Statement

जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

JDU MP Devesh chandra Thakur News: बिहार की राजनीति में अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है और ये छन-छन कर बाहर आ रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के सांसद ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठा दिया है। सवाल तो जेडीयू सांसद ने बीजेपी पर भी उठाया है, लेकिन लालू प्रसाद यादव की तारीफ की है। दरअसल ये जेडीयू सांसद सीतामढ़ी के देवेश चंद्र ठाकुर हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से देवेश चंद्र ठाकुर लगातार सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेश चंद्र ठाकुर एक कार्यक्रम के सिलसिले में हाजीपुर पहुंचे थे। यहां जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें हराने के लिए सभी पार्टियों ने जोर लगा दिया था। राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी तो प्रतिद्वंदी थी। लेकिन हमें पता ही नहीं चला कि जेडीयू हमारे आगे थी या पीछे थी! हमारी सहयोगी बीजेपी हमारे आगे थी या पीछे थी? यह पता ही नहीं चला। आप लोग इशारे को समझिए। सीतामढ़ी के लोगों से हमारा व्यक्तिगत संबंध है और मेरे किए काम की वजह से ही हम चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन

देवेश चंद्र ठाकुर ने की लालू की तारीफ

इस दौरान सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लालू यादव जैसा सच बात बोलने वाला व्यक्ति आपको पूरे बिहार में नहीं मिलेगा। जब हम पहली बार 2002 में स्नातक से एमएलसी का चुनाव लड़े थे, तब लालू प्रसाद की सहयोगी कांग्रेस की प्रत्याशी से मेरा सामना था, लेकिन लालू प्रसाद ने हमें जुबान दिया था और अपनी जुबान पर बने रहे और चुनाव में हमें मदद किया।

विज्ञापन

बता दें कि बिहार में स्नातक एमएलसी के उपचुनाव होने वाले हैं। देवेश चंद्र ठाकुर इसी उपचुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अभिषेक झा के लिए वोट मांगने हाजीपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने लालू यादव की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ