'बिहार में अकेले चुनाव लड़े कांग्रेस', पप्पू यादव का बड़ा बयान; दे दी RJD से अलग होने की नसीहत

Pappu Yadav on Congress-RJD Alliance: बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव के बयान से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है।

Pappu yadav on congress rjd alliance

Pappu Yadav on Congress-RJD Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 में बना इंडिया गठबंधन कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। बेशक इंडिया गठबंधन की खिलाफत करने वाले नेताओं में ज्यादातर लोग सत्तारूढ़ दल के हैं। मगर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी इस गठबंधन पर ऐतराज दर्ज किया है। पप्पू यादव का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अकेले चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।

विज्ञापन

अकेले चुनाव लड़े कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी पर बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अब कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए। कांग्रेस ने अगर अकेले चलने का निर्णय लिया तो मैं आपको गारंटी के साथ कह सकता हूं कि सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। लोकसभा और विधानसभा की राजनीति बिल्कुल अलग है। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि जब तक कांग्रेस आरजेडी के साथ गठबंधन में रहेगी, तब तक एक नए विकल्प की उम्मीद आप नहीं कर सकते हैं। लोग एक नए विकल्प की अपेक्षा रखते हैं और उसमें कांग्रेस को बिना जाति-धर्म की पार्टी के रूप में देखते हैं।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर पर बोले पप्पू यादव

नए विकल्प के रूप में प्रशांत किशोर की पार्टी पर बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को इक्ट्ठा किया है, जिन्होंने बिहार को बुरी तरह लूटा है। बड़े-बड़े बालू-शराब के माफियाओं को किसी पार्टी का टिकट नहीं मिल रहा है तो वो प्रशांत जी के साथ चले जा रहे हैं। निश्चित रूप से दो पार्टियों के बीच में अगर कोई तीसरी पार्टी ये कहेगी कि हम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाते हैं, हमारे पास बहुत पैसा है, हम विधायक बनाने के लिए भी तैयार हैं। तो जो लोग बेरोजगार बैठे हैं वो प्रशांत जी के साथ जुड़ गए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस ने कई राज्यों में अलग-अलग पार्टियों से गठबंधन किया था। बिहार में भी कांग्रेस ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ चुनाव लड़ा था। आम चुनाव में बेशक इस गठबंधन का जादू नहीं चल सका। मगर आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने मिलकर फिर से जीत की तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस नेता और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस गठबंधन से खुश नहीं हैं और उन्होंने अपनी पार्टी को बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ