Bihar SI Ankit Kumar Das Died: बिहार के बेतिया से एक बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। माटियरिया के थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास की अचानक मौत हो गई। अंकित 2018 बैच के SI थे और माटियरिया में यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। अंकित की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है। उनकी मौत काफी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
खबरों की मानें तो बीती रात अचानक से अंकित कुमार दास की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने अंकित के शव को GMCH पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Atul Subhash Case में पुलिस ने लिया एक्शन, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
मटियरिया में हुई थी पहली पोस्टिंग
बता दें कि अंकित 2018 बैच के SI ऑफिसर थे। JSI के पद पर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बेतिया में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। माटियरिया में उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। अंकित की शादी महज 3 साल पहले हुई थी। उनके एक छोटा बेटा और बेटी हैं। अंकित की मौत के बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
पत्नी ने लगाए जातिवाद के आरोप
अंकित कुमार दास की पत्नी पूजा सक्सेना का कहना है कि प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मेरे पति को परेशान करते थे। उनसे कहा जाता था कि छोटी जाति का शख्स थानाध्यक्ष कैसे बन गया? कई पुलिसकर्मी उन्हें सलामी नहीं देते थे। पूजा ने नरकटियागंज के DSP समेत कई पुलिसकर्मियों पर जातिवाद का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- 46 साल पहले संभल में क्या हुआ था? लोगों ने सुनाई भस्म शंकर मंदिर की आंखों देखी कहानी
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
7 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
7 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
9 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
10 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines