'CM बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया...' BJP सांसद रमा देवी ने लालू यादव पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Sheohar MP Rama Devi On Lalu Yadav: बिहार के शिवहर से सांसद रमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि लालू यादव ने सीएम बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया।

Bihar Sheohar MP Rama Devi On Lalu Yadav
विज्ञापन

Bihar Sheohar MP Rama Devi On Lalu Yadav: बीजेपी की दिग्गज नेत्री और बिहार के शिवहर से सांसद रमा देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सीएम बनने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मेरे पति की हत्या करवा दी। रमा देवी ने बिहार सरकार भी जमकर निशाना साधा है। लालू यादव और उनके परिवार को लेकर रामादेवी ने कहा है कि ये लोग बेशर्म हो गया है, जेल से आते-जाते रहता है, ये लोग सब चोर है।

शिवहर सांसद रमा देवी  मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित एक धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान बीजेपी नेत्री ने महागठबंधन की सरकार और लालू यादव सहित उनके परिवार पर खूब बरसीं। साथ ही सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कीं।

Advertisment

राक्षसों का विनाश करने के लिए रमा देवी काफी

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद रमा देवी ने कहा कि ये लोग अरबपति और अरबपति बने हुए हैं। इनलोगों को शर्म नहीं लगता है। जेल में जाओ, जेल से आओ, बेल पाओ। रमा देवी ने बिहार सरकार द्वारा कराई गई जाति गणना को भी फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग जाति गणना में भी हमलोगों का घोटाला कर दिया है। यह घोटाला बर्दाश्त नहीं होगा। यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। हमलोग जवाब देने के लिए काफी हैं और जवाब देंगे। हमलोग दबने वाले नहीं हैं। सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए रमा देवी काफी है। लालू जी जैसे लोग सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हैं।

Rama Devi ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ

प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा देश चला रहे हैं वैसा राज चलना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। बीजेपी नेत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे क्या कर रहे हैं उन्हें भी नहीं पता। बिहार की सरकार की कमान लालू यादव के हाथों में है और वह बिहार को और बर्बाद कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ