समधी और समधन में हुआ प्यार, शादी करने से पहले हो गई चप्पलों की बौछार

Bihar News: बिहार में समधी और समधन के प्यार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों शादी करने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। तभी वहां मौजूद दोनों के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया।

bihar news, bihar police, बिहार पुलिस, बिहार न्यूज

समधी और समधन को प्यार करना पड़ा भारी

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सासराम में समधी और समधन को मोहब्बत करना भारी पड़ गया। दोनों सासाराम के रजिस्ट्री कार्यालय में शादी करने पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें घेर लिया और चप्पलों की बौछार कर दी। परिजनों ने दोनों को जमकर पीटा। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को उनके परिजनों से बचाया। वहीं इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार की है।

बच्चों की शादी तय करने के बाद हुआ प्यार

पूरा मामला नगर थाना सासाराम क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड का है। शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर ने अपनी पुत्र की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली की रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ एक साल पहले तय की थी। इसी बीच लड़के का पिता दयाशंकर सिंह और लड़की की मां धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। ऐसी आशंका है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी भी कर ली। मंगलवार को दोनों कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे।

Advertisment

परिजनों के मना करने पर भी नहीं मानें

बताया जा रहा है कि जब इसकी सूचना दयाशंकर राम के परिजन और धर्मशिला देवी की के पति सुनील राम को लगी तो वह सभी भी रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। परिजनों के काफी मना करने के बाद भी दोनों शादी करने पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इस दौरान कुछ लोग दयाशंकर की चप्पलों से पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने के दौरान धर्मशिला के साथ भी लोगों ने मारपीट की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को बचाया।

दयाशंकर की दो पत्नियों की हो चुकी है मौत

दयाशंकर राम के बारे में पता चला कि उसकी दो पत्नियों पहले मर चुकी है अब उसके तीन संतान है जिसमें वह अपनी बड़े पुत्र की शादी धर्मशिला देवी के पुत्री से तय कर दी थी लेकिन बाद में धर्मशिला देवी से ही उसके संबंध बन गए।

पति करता है मारपीट

धर्मशिला देवी कहती है कि उसका पति सुनील नाम उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह अपने होने वाले समधी दयाशंकर के साथ शादी करना चाहती है। विवाद बढ़ता देख दोनों के परिजन इकट्ठा हुए और फिर एक ऑटो में बैठकर सभी को परिवारिक पंचायती के लिए लेकर चले गए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ