'सर्टिफिकेट इश्यू ही नहीं हुआ', डोनाल्ड ट्रंप केस में समस्तीपुर DM का आया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगाकर निवास प्रमाणपत्र का आवेदन किया गया था। इसमें आवेदनकर्ता का नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप लिखा था, जबकि गांव का पता हसनपुर और पोस्ट बाकरपुर थाना मोहिउद्दीननगर दर्शाया गया था।

Bihar News, Bihar Police, Samastipur DM, Donald Trump Address Proof, Donald Trump, Bihar, बिहार समाचार, बिहार पुलिस, समस्तीपुर डीएम, डोनाल्ड ट्रम्प एड्रेस प्रूफ, डोनाल्ड ट्रम्प, बिहार

डोनाल्ड ट्रंप केस में FIR दर्ज

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर अंचल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगाकर निवास प्रमाणपत्र का आवेदन किया गया था। इसमें आवेदनकर्ता का नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप लिखा था, जबकि गांव का पता हसनपुर और पोस्ट बाकरपुर थाना मोहिउद्दीननगर दर्शाया गया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब अज्ञात के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है।

सर्टिफिकेट इश्यू ही नहीं हुआ

इस पूरे मामले को लेकर समस्तीपुर DM का कहना है कि यह सर्टिफिकेट इश्यू ही नहीं हुआ है, बल्कि किसी ने जानबूझकर आवेदन दिया था और जांच के क्रम में यह गलत पाया गया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। उनका कहना है कि छानबीन शुरू हो गई है। इस तरह का काम करने वाले व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisment

‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत होगी कार्रवाई

डीएम का कहना है कि सरकारी सेवाओं में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य है। जिला प्रशासन ऐसे कृत्यों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी सेवाओं की डिजिटल व्यवस्था में पारदर्शिता, सत्यता और सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन का यह भी कहना है कि मजाक या सनसनी फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर किया गया कोई भी कृत्य सरकारी प्रक्रिया से जुड़ा पाया गया तो उसे गंभीर अपराध माना जाएगा और दोषी को सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

लोगों से की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के सरकारी प्रमाण पत्र या सेवा के लिए केवल सत्य और प्रामाणिक दस्तावेजों का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की जानबूझकर गलत जानकारी या धोखाधड़ी आवेदन अस्वीकृति के साथ-साथ आपराधिक मुकदमा भी करा सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ