हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar: 'बाबा रामदेव आतंकी, धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया'... JDU नेता गुलाम रसूल ने दिया विवादित बयान

विज्ञापन
गुलाम रसूल नवादा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Bihar: बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव का जैश और लश्कर के साथ संबंध है। वहीं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बहरूपिया हैं। गुलाम रसूल ने सेना में 30 फीसदी पद मुस्लिमों से भरे जाने की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्रत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

गुलाम रसूल नवादा के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नवादा में मरकजी इदारा-ए-शरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गुलाम रसूल अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले वे हर शहर को कर्बला बनाने जैसे बयान|

और पढ़िए –Bihar: CM पर फेंकी गई कुर्सी, मंत्री गिरिराज सिंह ने ली चुटकी, बोले- खत्म हो चुकी है नीतीश की विश्वसनीयता

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1625063997379842049?s=20&t=3M3D1ES-amS99U9aMijcAw

 

गुलाम ने कहा- पाकिस्तान से डरते हैं पीएम मोदी

गुलाम रसूल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से डरते हैं। यदि वे सेना में 30 फीसदी हिस्सा मुस्लिमों को दे दें तो पाकिस्तान की आंख दिखाने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मिसाइल बनाकर भारत को आंख दिखाया तो कोई नागपुर का बाबा सामने नहीं आया। उस वक्त एपीजे अब्दुल कलाम ने मिसाइल बनाकर पाकिस्तान को जवाब दिया था।

विज्ञापन

और पढ़िए –आप नेता सोमनाथ भारती बोले-डिमार्केशन आदेश रद्द, बावजूद इसके छीनी जा रही लोगों के सर से छत 

बाबा रामदेव की होनी चाहिए जांच

गुलाम रसूल ने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है। उन्होंने बाबा रामदेव की संपत्ति की जांच की बात उठाई। कहा कि उनके जमीन और पतंजलि के प्रोडक्ट कहां से बनकर आते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Baba Ramdev: इस्लाम पर बयान देकर बुरे फंसे योग गुरु रामदेव, चौहटन थाने में प्राथमिकी दर्ज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola