Bihar Purnia House Cylinder Blast: महिला खाना बना ही थी, अचानक जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई, जिसमें जिंदा जलकर महिला और उसके 3 बच्चे मारे गए। हादसा बिहार के पूर्णिया में सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ। आग में परिवार के 6 सदस्य बुरी तरह झुलसे।
4 की मौत हो चुकी और 2 बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिन्हें GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के घर भी हिल गए। धमाके की आवाजा सुनकर लोगों के दिल भी दहल गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं।
यह भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट एक और सेक्स को लेकर जुड़वां बहनों की फिलिंग्स चौंकाने वाली
पत्नी-बच्चों के शव देखकर बेहोश हुआ शख्स
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा किशनगंज के पौआखाली गांव हुआ। घायलों में मृतक महिला और भाई-बहन शामिल हैं। दोनों घायलों को पहले किशनगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
वहीं मरने वाली महिला और उसके बच्चों की शिनाख्त मोहम्मद अंसारी की 30 वर्षीय पत्नी साहिबा, 8 वर्षीय बेटी अनीशा, 4 वर्षी बेटी आरुषि और 5 वर्षीय बेटे अनीश के रूप में हुई है। मोहम्मद अंसारी मेरठ में काम करता है, जो हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत अपने घर पहुंचा, लेकिन पत्नी और 3 बच्चों की लाशें देखकर बेहोश हो गया।
यह भी पढ़ें:20 का लड़का 45 की महिला, इंस्टाग्राम पर प्यार और फिर… जानें इश्क कैसे बना ‘जानलेवा’
2 से 3 घंटे लगे आग बुझाने में
पुलिस के अनुसार, घर में सिलेंडर में धमाका होने की खबर फैलते ही लोग मौके पर जुटे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था। दमकल कर्मियों ने हादसास्थल पर पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में 2 से 3 घंटे लग गए। आग बुझाने के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पड़ोसियों ने मृतकों की शिनाख्त की। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों ने बताया कि साहिबा खाना बना रही थी, अचानक गैस की दुर्गंध आई और सिलेंडर फट गया। किचन में आग लग गई थी, जिसकी लपटों ने कमरों को भी चपेट में ले लिया था, इससे पहले कि वे घर से बाहर निकल पाते, बच्चे चिल्लाने लगे। उन्हें बचाने की कोशिश में बाकी लोग भी झुलस गए। साहिबा और बच्चाें ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: गैस पाइप लाइन में बम की तरह बलास्ट, होटल जलकर राख, वीडियो में कैद हुआ मंजर
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
5 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
9 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
20 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines