BPSC Civil Judge Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की न्यायिक सेवा परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। औरंगाबाद के दो दोस्तों ने एक साथ जज बनकर मिसाल कायम की है। कड़ी मेहनत के दम पर दोनों दोस्तों ने सफलता हासिल की है। आदर्श कुमार ने 120वीं और अनुपम कुमार ने 151वीं रैंक पाई है। दोनों ने कहीं से कोचिंग नहीं ली। आदर्श के पिता ब्रेड-अंडे का ठेला लगाते हैं। मां ने सेल्फ हेल्प ग्रुप से लोन लेकर बेटे को पढ़ाया। वहीं, अनुपम के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। मां ग्राम कचहरी में नौकरी करती हैं। दोनों ने पटना की चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से 2022 में LLB की है। अब दोनों एक साथ जज बने हैं, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है।
एक साथ शुरू की थी तैयारी
दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों का सपना शुरू से ही जज बनने का था। 2017 में दोनों ने एक साथ CLAT का पेपर दिया था। एक साथ ही यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। एक साथ ही 2022 में परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। दोनों को 2024 में एक साथ ही सफलता मिली। आदर्श के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता विजय साव की शिवगंज बाजार में ब्रेड-अंडे की दुकान है। आदर्श की दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका छोटे भाई राजू बीएड कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- IAS टीना डाबी की टीचर कौन? जिनके स्टूडेंट्स UPSC में पाते हैं टॉप रैंक? रिया भी ले चुकीं कोचिंग
घरवालों ने कमजोर आर्थिक स्थिति के बाद भी बेटे को पढ़ाने में कसर नहीं छोड़ी। मां सुनैना देवी ने बेटे के लिए लोन भी लिया था। अब बेटे की सफलता पर परिवार को गर्व है। माता-पिता सोचते थे कि बेटा वकील बनकर परिवार को पालेगा। लेकिन अब बेटे ने जज बनकर उनका नाम रोशन कर दिया है। आदर्श ने बताया कि अगर मेहनत से पढ़ाई की जाए तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है।
पिता बोले-बेटे ने पहचान बदली
अनुपम के पिता प्रिंटिंग प्रेस चलाने के साथ किसानी भी करते हैं। मां संजू देवी एरकीकला ग्राम कचहरी में सचिव की नौकरी करती हैं। उनका छोटा भाई शुभम बीबीए कर रहा है। छोटी बहन खुशबू एमसीए कर रही है। पिता अशोक कहते हैं कि बेटे ने उनकी पहचान बदल दी। पहले लोग प्रिंटिंग प्रेस संचालक के तौर पर जानते थे। अब उनको जज का पिता कहेंगे। मां अपने बेटे की सफलता पर खुश हैं। वे कहती हैं कि बेटे ने उनका नाम रोशन कर दिया। दोनों की सफलता साबित करती है कि साधारण परिवार के बच्चे भी मेहनत के दम पर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- देश की इस IIT से पढ़ने वाले छात्रों को मिल रही सबसे ज्यादा नौकरी, 219 वें नंबर पर है दिल्ली यूनिवर्सिटी
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
9 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines