Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘मैं सिर्फ कागजों में संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष हूं। मुझे फैसले लेने का कोई हक या शक्ति नहीं है। सीएम के फैसले उनके अपने नहीं, वह किसी और के फैसलों के हिसाब से काम कर रहे हैं।’
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सहूलियत के हिसाब से संगठन बदलते हैं। दूसरों पर बोलने से पहले उन्हें खुद के भीतर झांकना चाहिए। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि उपेंद्र भाजपा के कहने पर बोल रहे हैं। उनका जाने का मन है तो चले जाएं।
और पढ़िए –Upendra Kushwaha: नीतीश का उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार- जहां जाना है जाएं, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
लल्लन सिंह ने साबित किया कि मैं झुनझुना हूं
उपेंद्र कुशवाहा ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी लल्लन सिंह के दफ्तर से कोई रिलीज या सर्कुलर जारी होता है तो मेरा नाम पार्लियामेंट्री बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर लिखा जाता है। अब वे कह रहे हैं कि मैं अध्यक्ष हूं ही नहीं। ऐसे में कागज सही है या खुद लल्लन सिंह। यह तो विवादित बात है।
उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कहता आ रहा हूं कि मुझे पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ कागजों में मिली है। व्यवहार में बिलकुल नहीं हैं। अब खुद लल्लन सिंह ने साबित कर दिया है कि जो मैं कह रहा था वह सही है। मैंने इसीलिए बोर्ड अध्यक्ष पद को झुनझुना कहा था।.
और पढ़िए –बिहार: कटिहार में नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में बवाल, नाराज लोगों ने किया हंगामा
19 और 20 फरवरी को बुलाई बड़ी बैठक
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद से उपेंद्र के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने शक्ति प्रदर्शन के लिए 19 और 20 फरवरी को पटना में बड़ी बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Upendra Kushwaha: नीतीश का उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार- जहां जाना है जाएं, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines