Bihar Politics News: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगर आपको ऐसा लग रहा है कि अब राज्य में राजनीतिक संकट टल गया है तो यह आपकी भूल है। राज्य में अभी नवनिर्मित सरकार की अग्निपरीक्षा यानि मंत्रिमंडल विस्तार बाकी है। एनडीए इस बार अपने मंत्रिमंडल गठन में राज्य के अलग-अलग वर्गों और पार्टियों को किस तरह संतुष्ट करेगी यह देखने वाली बात होगी।
मंत्रिमंडल विस्तार में यहां फंसेगा पेंच
जानकारी के अनुसार बिहार की कुल 243 विधायकों में करीब 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। जिसमें एक सीमएम और दो डिप्टी सीएम शामिल है। अभी 28 लोग और मंत्रिमंडल में शामिल किए जानें हैं। यहां बता दें कि बिहार की पिछली सरकार में कुल 31 मंत्री थी। अब अंदरखाते जदयू, बीजेपी और अन्य पार्टियां अपने विधायक को किसी तरह मंत्री पद या स्वतंत्र प्रभार दिलवा सरकार में खुद को मजबूत करने की जुगत में लगी है। ऐसे में बिहार कुर्मी, यादव, महादलित और अतिपिछड़ा वर्ग को सरकार किस तरह साथ लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का रास्ता तय करती है, भविष्य में यह देखने वाली बात होगी।
बिहार के पूरे गणित को समझिए
जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। इन सीटों में कुल 79 सीटों पर आरजेडी के विधायक हैं। इसके बाद 78 सीटों पर बीजेपी और 45 सीटों पर जेडीयू काबिज है। इसके अलावा सीपीआई (एम-एल) पर 12 और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM) के पास 4 सीट हैं। अब एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम, लोक जनशक्ति पार्टी समेत अन्य पार्टियों ने एक साथ आकर सरकार बनाई गई। शपथ ग्रहण में विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बना एनडीए ने भूमिहारों को साध लिया है वहीं, सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर बिहार के पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास है।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
5 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
7 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
7 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
13 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines