jdu leader attended meeting of maha vikas aghadi in maharashtra
विज्ञापन

'नीतीश बाबू' के लिए आसान नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, शपथ ग्रहण के बाद अब आगे क्या?

Bihar Politics News: बिहार में कुल 243 विधायक हैं, जिनमें से करीब 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। आगे मंत्रिमंडल विस्तार होना है।

Bihar Politics News: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगर आपको ऐसा लग रहा है कि अब राज्य में राजनीतिक संकट टल गया है तो यह आपकी भूल है। राज्य में अभी नवनिर्मित सरकार की अग्निपरीक्षा यानि मंत्रिमंडल विस्तार बाकी है। एनडीए इस बार अपने मंत्रिमंडल गठन में राज्य के अलग-अलग वर्गों और पार्टियों को किस तरह संतुष्ट करेगी यह देखने वाली बात होगी।

मंत्रिमंडल विस्तार में यहां फंसेगा पेंच

जानकारी के अनुसार बिहार की कुल 243 विधायकों में करीब 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। जिसमें एक सीमएम और दो डिप्टी सीएम शामिल है। अभी 28 लोग और मंत्रिमंडल में शामिल किए जानें हैं। यहां बता दें कि बिहार की पिछली सरकार में कुल 31 मंत्री थी। अब अंदरखाते जदयू, बीजेपी और अन्य पार्टियां अपने विधायक को किसी तरह मंत्री पद या स्वतंत्र प्रभार दिलवा सरकार में खुद को मजबूत करने की जुगत में लगी है। ऐसे में बिहार कुर्मी, यादव, महादलित और अतिपिछड़ा वर्ग को सरकार किस तरह साथ लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का रास्ता तय करती है, भविष्य में यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

 बिहार के पूरे गणित को समझिए

जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। इन सीटों में कुल 79 सीटों पर आरजेडी के विधायक हैं। इसके बाद 78 सीटों पर बीजेपी और 45 सीटों पर जेडीयू काबिज है। इसके अलावा सीपीआई (एम-एल) पर 12 और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM) के पास 4 सीट हैं। अब एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम, लोक जनशक्ति पार्टी समेत अन्य पार्टियों ने एक साथ आकर सरकार बनाई गई। शपथ ग्रहण में विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बना एनडीए ने भूमिहारों को साध लिया है वहीं, सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर बिहार के पिछड़ा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ