लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। सोमवार को बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल हुए। उनके बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्मा गई है। इसी बीच RJD, भारतीय जनता पार्टी और JDU के नेताओं के बयान सामने आए हैं। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल जी को नसीहत है कि बेगूसराय में विकास का काम देखें, मोदी जी और नीतीश कुमार का काम देखें। पढ़िए किस नेता ने राहुल के दौरे पर क्या कहा।
महागठबंधन की सरकार बनेगी
राहुल गांधी के बिहार दौरे और तेजस्वी यादव की नाराजगी पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से विरोधी परेशान हैं। तेजस्वी यादव बिहार की जनता की पसंद हैं और बिहार में इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन की सरकार बनेगी इसमें कोई शंका नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि BJP के पास ये हैसियत नहीं है कि वो अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बता सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैशाखी के सहारे BJP बिहार में राजनीति कर रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार में राहुल गांधी-कन्हैया कुमार की पदयात्रा, बीजेपी ने बताया- क्या फैला रहे भ्रम?
शाहनवाज हुसैन की राहुल को नसीहत
राहुल गांधी के दौरे पर BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी तीसरी बार बिहार दौरे पर हैं। राहुल जी को नसीहत है कि बेगूसराय में विकास का काम देखें, मोदी जी और नीतीश कुमार का काम देखें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव को चुनौती दे रहे है , इसलिए वो बार-बार बिहार जा रहे हैं। वो सफेद टी-शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं, उनकी शर्ट पर बहुत से दाग हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के नेता तो बहुत पहले से ही बिहार क्या दूसरे राज्यों में भी कैंपेन कर रहे हैं। पीएम मोदी, अमित शाह बिहार कई बार गए, फिर से जाएंगे। उन्होंने वक्फ बिल को लेकर कहा कि इस बिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
JDU ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर JDU सांसद संजय झा का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता हैं, वहां तो कुछ बोलते नहीं, बिहार आए हैं, तो क्या बोलेंगे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। पलायन पर यात्रा निकाल रहे हैं, जरा बताएं बिहार में पलायन कब हुआ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD के शासन में ही पलायन शुरू हुआ। एक-एक करके डॉक्टर, बिजनेसमैन, स्टूडेंट्स पलायन कर गए, किसने अन्याय किया, राहुल जी बताएं? संजय झा ने आगे कहा कि केवल भाषण देकर चल जाने से काम नहीं चलेगा, सबसे ज्यादा पलायन 15 साल उन्हीं लोगों के शासनकाल में हुआ है।
कोई नया मुद्दा लेकर बिहार आएं- सम्राट चौधरी
बिहार के नवादा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राहुल गांधी के दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल कितनी भी यात्रा कर लें, उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। राहुल गांधी जिस-जिस राज्य में गए, वहां भाजपा जीती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 बार NDA की सरकार बनी है। राहुल गांधी जितने बार पदयात्रा करेंगे, उतनी मजबूती से प्रधानमंत्री देश में आएंगे। बिहार में नीतीश कुमार ने 50 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराई गई, इसलिए रोजगार का मुद्दा नहीं है। आज लाखों पदों के लिए वैंकसी निकली हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई नया मुद्दा लेकर बिहार आना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
1 day agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
3 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines