तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में लगे सिपाही पर एक्शन, पटना एसएसपी का बड़ा आदेश

Bihar News : बिहार में राजद नेता तेज प्रताप यादव के कहने पर डांस करने वाले सिपाही दीपक कुमार को हटा दिया गया। पटना एसएसपी ने आदेश जारी कर कहा कि वर्दी में डांस करना पुलिस के नियमों के खिलाफ है।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप की सुरक्षा से हटाए गए सिपाही दीपक कुमार।

Bihar News : बिहार में राजद नेता तेज प्रताप यादव के कहने पर डांस करने वाले सिपाही पर एक्शन हुआ। तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में लगे सिपाही को हटा दिया गया। इसे लेकर पटना के एसएसपी ने यह आदेश दिया है। पुलिस के रूल को तोड़ने और वर्दी पहनकर डांस करने पर सिपाही दीपक कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई हुई।

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के कार्यालय ने वर्दी में डांस करने के मामले को गंभीरता लिया और एक आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल विधायक तेज प्रताप यादव के कहने पर अंगरक्षक (सिपाही) दीपक कुमार के डांस एवं इनके द्वारा आम स्थान पर वर्दी में डांस करने की बात संज्ञान में आई है। इस पर सिपाही दीपक कुमार को पुलिस केंद्र क्लोज कर उनके स्थान पर दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया।

जानें तेज प्रताप यादव ने सिपाही से क्या कहा था?

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने होली के दिन मंच से एक पुलिसकर्मी से कहा कि ओ सिपाही, गाना बजेगा और तुम्हें ठुमका लगाना है। बुरा न मानो होली है। अगर ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर देंगे। बुरा न मानो होली है। इस पर सिपाही दीपक कुमार ने वर्दी में ही डांस किया। इसे लेकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही सिपाही दीपक कुमार तेज प्रताप यादव की सुरक्षा से हटा दिए गए।

डिप्टी सीएम ने राजद पर साधा निशाना

बिहार में तेज प्रताप यादव के बयान और सिपाही के डांस करने पर सियासत तेज हो गई। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर निशाना साधा और कहा कि राजद का कल्चर है कि कानून की धज्जियां उड़ाना, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का मजाक उड़ाना, संविधान का बार-बार अपमान करना और लोगों का मनोबल गिराना है। राजद के लोगों की विचारधारा और संस्कृति कभी नहीं बदलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ