नीतीश कुमार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नोटिफिकेशन जारी; जानें किसे क्या मिला विभाग?

Bihar Cabinet Minister Department: सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे को लेकर फाइनल लिस्ट राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेज दी है। अब कैबिनेट सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा।

Nitish Kumar Nalanda Lok sabha election 2024

नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका

Bihar Cabinet Minister Department: बिहार में सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा फाइनल हो गया है। बिहार सरकारने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। बताया जा रहा है कि जदयू और भाजपा के बीच विभागों को लेकर सहमति बनने के बाद यह राज्यपाल के पास भेजा गया था। बता दें बीजेपी ने सीएम को इसे लेकर एक लिस्ट सौंपी थी। जिस पर बैठक में मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जताई थी। 

विज्ञापन

 राज्यपाल ने लगाई फाइनल लिस्ट पर मुहर 

सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे को लेकर फाइनल लिस्ट राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेजी थी। जिस पर  राज्यपाल ने इस पर अपनी मुहर लगाई। जिसके बाद अब कैबिनेट सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार नई सरकार में राज्य का महत्वपूर्ण वित्त विभाग भाजपा की झोली में गया है।  बता दें बिहार में सीएम समेत कुल 9 विधायकों ने शपथ ली है। नए बनाए गए मंत्रियों को एक से अधिक विभाग दिए गए हैं।

विज्ञापन

भाजपा कोटे के तीन मंत्री ही रहेंगे

जानकारी के मुताबिक भाजपा कोटे के तीन मंत्री ही रहेंगे। जिसमें दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले ही शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा प्रेम कुमार को मंत्री बनाया गया है। इन तीनों में ही भाजपा कोटे में जाने वाले सभी विभाओं को बांटा गया है। दोनों डिप्टी सीएम को आधा दर्जन से अधिक विभाग दिया गया है। जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम के पास वित्त विभाग, नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, विधि विभाग समेत अन्य विभाग रखे गए हैं। बता दें जेडीयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह को भी मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ