Bihar Political Crisis : बिहार की राजनीति में अभी भी सस्पेंस बरकरार है। सीएम नीतीश कुमार फिर पाला बदल सकते हैं, लेकिन इस बार ऐसा करना उनपर ही भारी न पड़ जाए। अगर नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर अपना दांव चल रहे हैं तो वहीं लालू प्रसाद यादव भी कम नहीं हैं। नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने भी दूरी बना ली है। आइए समझते हैं कि बिहार में कैसे महागठबंधन के सहारे आरजेडी की सरकार बन सकती हैं।
बिहार में इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर नीतीश कुमार फिर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार इस्तीफा देकर फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार तेजस्वी यादव भी कोई बड़ा दांव चलने वाले हैं, जिससे नीतीश चित्त हो जाएंगे। आरजेडी भी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : मुझे नीतीश के इस्तीफे का पता नहीं, खड़गे बोले-गठबंधन बना रहेगा
ऐसे सीएम बन सकते हैं तेजस्वी यादव
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 122 विधायक चाहिए। राज्य की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है और उनके पास 79 विधायक हैं। अगर आरजेडी के साथ इंडिया गठबंधन भी आ जाए तो कांग्रेस के 19 और लेफ्ट के 16 विधायक के साथ कुल संख्या 114 हो जाएगी। अब तेजस्वी यादव को बहुमत के लिए सिर्फ 8 विधायक चाहिए।
कैसे 8 विधायकों को अपने पाले में लाएगी RJD
अगर जीतन राम मांझी के भी 4 विधायक इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं तो आरजेडी बहुमत के आंकड़े के पास पहुंच जाएगी और कुल 118 विधायक हो जाएंगे। साथ ही ओवैसी के भी एक विधायक ने समर्थन दे दिया तो आंकड़ा 119 हो जाएगा। अब सिर्फ बहुमत के लिए 3 विधायक चाहिए। अब तेजस्वी यादव के पास एक ही रास्ता बचा है कि वे जेडीयू के नाराज विधायकों को अपने पाले में कर लें। अगर वे इसमें कामयाब हुए तो तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
49 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
18 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines