नीतीश कुमार रविवार को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ, क्या BJP के होंगे दो डिप्टी सीएम?

Bihar Political Crisis : बिहार की राजनीति में हचलच तेज हो गई है। लालू-नीतीश की दोस्ती कभी भी टूट सकती है। नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में जा सकते हैं।

Nitish Kumar can take oath as CM

नीतीश कुमार थोड़ी देर में लेंगे सीएम पद की शपथ।

विज्ञापन

Bihar Political Crisis : बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। अगर जेडीयू और बीजेपी के बीच बात बन गई तो नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सरकार में भाजपा के दो डिप्टी सीएम भी होंगे। आइए जानते हैं कि किस फॉर्मूले पर एनडीए में शामिल होंगे नीतीश कुमार।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। इससे न सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा और जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ेगी, बल्कि भाजपा के सपोर्ट से नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव की व्यवस्था पर गौर करें तो सरकार में भाजपा के दो डिप्टी सीएम थे। इस बार भी ऐसा ही हो सकता है।

विज्ञापन

बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं नीतीश कुमार

विज्ञापन

बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी टूटने के कगार पर है। अब बस इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इंडिया गठबंधन टूट जाएगा, क्योंकि नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट किया था।

बिहार में फिर होगा सरकार का गठन

विज्ञापन

अक्सर देखने को मिलता था कि अगर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कोई मंच साझा कर रहे हैं तो वे दोनों बातचीत करते नजर आते थे। लेकिन, दो दिनों से आरजेडी और जेडीयू में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बिहार कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को दोनों के बीच कोई खास वार्ता नहीं हुई। इसके एक दिन बाद राजभवन के सरकारी कार्यक्रम में भी तेजस्वी यादव नहीं गए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में एक बार फिर सरकार का गठन हो सकता है और इस बार जेडीयू के साथ बीजेपी नजर आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ