---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार: पुलिस ने महिला को छुआ, पीटा फिर घसीटा… दूसरे पुलिसवालों ने भीड़ से की बदतमीजी, वीडियो वायरल

बिहार में कानून संभालने वालों ने एक बार फिर कानून को ही शर्मसार किया है। पुरुष पुलिस ने महिला छुआ, पीटा इसके बाद घसीटा। बवाल होने पर और पुलिस बल आया, उसने घटना का विरोध कर रही भीड़ के साथ बदतमीजी की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में बीती रात पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला से बदतमीजी की। शर्मनाक इसलिए कि महिला को छूने, पीटने और घसीटने वाली पुलिस पुरुष पुलिस थी। इससे यह बदतमीजी अश्लीलता का भी रूप ले लेती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में दो पुलिसकर्मी महिला को घसीटते हुए पुलिस कार तक ले जाते दिख रहे हैं। पुरूष पुलिस ने एक महिला को ऐसे दबोच रखा है मानो कोई आतंकी पकड़ लिया है। महिला ने पुलिस पर पीटने का भी आरोप लगाया। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया। बाद में पहुंची पुलिस ने भी भीड़ से बदतमीजी की। वेबजह आम लोगों का नाम पूछकर वीडियो बनाई।

क्या है पूरा मामला?

मोतिहारी में बरियारपुर स्थित चीनी मिल रोड पर छतौनी थाना पुलिस बीती रात चेंकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नि को रोका। महिला के पति ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से बाइक वाला थोड़ा आगे रुका जाकर। बस इतने में पुसिल आग बबूला हो गई। आते ही आईडी मांगने लगे। कहा सुनी बढ़ने पर पुलिस ने महिला को बदतमीजी से पकड़कर पुलिस कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला ने पेट में मारने का भी आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए। थोड़ी देर बाद छतौनी थानाध्यक्ष पूरी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बालिग बनाया, शादी के लिए दो बार बेचा, 24 महीने बाद खुला किशोरी के गायब होने का केस

पुलिस ने भीड़ भी की बदतमीजी

जब पुलिस महिला और उसके पति की वीडियो बना रहे थे तो भीड़ में मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इतने में एक दरोगा जी भड़क गए। लोगों से मोबाइल बंद करने के लिए कहने लगे। लेकिन लोग नहीं माने। दरोगा सभी से नाम पूछकर सबकी वीडियो बनाने लगा। लोगों ने पूछा कि हमने कौन सा अपराध किया है। इससे विवाद गहराने लगा। पुलिस ने सभी को थाने चलने को कहा। भीड़ थाने पैदल ही थाने जाने लगी। सड़क पर काफी देर तक ड्रामा चला। लोगों ने सीधे एसपी के पास जाने की बात कही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिहार में विदेशी महिला से घिनौनी हरकत, बस के अंदर दिया वारदात को अंजाम

First published on: Aug 11, 2025 07:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola