Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bihar Motihari Police Team Attacked : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां पुलिस टीम पर एक बार फिर हमला हो गया। इस दौरान भीड़ ने दरोगा और अन्य पुलिस कर्मियों को घेर लिया। इस पर दरोगा ने बंदूक निकालकर तान दी। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना मोतिहारी के डुमरिया घाट थाने क्षेत्र में स्थित रामपुरवा गांव की है। ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए ड्राइवर और पिकअप को मुक्त कराने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस टीम रामपुरवा गांव पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और उसे पलटने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के ड्राइवर ने तेज स्पीड से वहां से गाड़ी भगा ली।
यह भी पढ़ें : IAS अधिकारी ने की BJP सांसद की बोलती बंद, दरभंगा एम्स पर नेताजी को दिया तगड़ा जवाब
मोतिहारी में पुलिस पर हमले के बाद ऐक्शन में SP pic.twitter.com/DM9HiI8bBO
— News18 Bihar (@News18Bihar) November 9, 2024
---विज्ञापन---
ऐसे पीछे हटी भीड़
इसके बाद दरोगा और अन्य दो पुलिसकर्मी भीड़ के बीच में फंस गए। ग्रामीणों ने तीनों को चारों ओर से घेर लिया। इस पर दरोगा ने पिस्टल निकाली और खुद को बचाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी, तब जाकर लोग पीछे हटे। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस मामले में एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : जहरीली जलेबी खाते ही 50 लोगों की बिगड़ी हालत, बिहार के अस्पताल में कम पड़े बेड
क्या है पूरा मामला?
पिछले दिनों पिकअप वैन से एक हादसा हो गया था, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर समेत पिकअप वैन को बंधक बना लिया था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो टीम उन्हें छुड़ाने के लिए गांव पहुंची, जहां यह घटना हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।