जहरीली जलेबी खाते ही 50 लोगों की बिगड़ी हालत, बिहार के अस्पताल में कम पड़े बेड

Arrah Fifty People Ill after eating Jalebi: बिहार के आरा में जलेबी खाने 50 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।

Arrah Fifty People Ill after eating Jalebi

Arrah Fifty People Ill after eating Jalebi

Arrah Fifty People ill after eating Jalebi: बिहार के आरा जिले में जलेबी खाने से 50 लोग अचानक बीमार पड़ गए। जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान के पास स्थित एक दुकान में जलेबी खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द की शिकायत होने लगी। ज्यादातर लोग युवा हैं जो मझौवां, मारुति नगर, के रहने वाले हैं। सभी लोगों को आरा के सदर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऐसे में जब एक साथ बड़ी संख्या में मरीज हाॅस्पिटल पहुंचे तो बेड कम पड़ गए। इसके बाद दो-दो मरीजों को बेड पर लिटाकर इलाज कराना पड़ा।

विज्ञापन

घटना बुधवार की है जब रमना मैदान के पास स्थित एक जलेबी की दुकान से लोगों ने जलेबी खाई। यह दुकान गुड़ की जलेबी के लिए मशहूर है। जलेबी खाने के बाद कुछ लोगों ने उल्टी, दस्त की शिकायत की। देखेते ही देखते कुछ लोग बीमार हो गए, इसके बाद सभी पास के सदर हाॅस्पिटल पहुंचे।

विज्ञापन

सभी की हालत में सुधार

हाॅस्पिटल में इतने मरीजों को आने से हड़कंप मच गया। कई मरीजों को फर्श पर लिटाकर ही इलाज शुरू किया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर और अधिक डाॅक्टरों की टीम लगाई गई। मामले में सदर हाॅस्पिटल के डाॅक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का जायजा लिया और लोगों से बात की। इसके बाद जलेबी की दुकान को सीज कर दिया गया। मामले में एसडीओ ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ