Bihar Police Custody Young Man Death Case Update: बिहार की राजधानी पटना के पटना के फुलवारी शरीफ थाना में कस्टडी में युवक की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। थाने के थानेदार, केस के IO समेत 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर DIG पटना ने यह कार्रवाई की। मामला 31 मार्च 2024 का है और मृतक का नाम जितेश था, जिसे एक किडनैपिंग केस में हिरासत में लेकर पुलिस सख्ती से पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर का इस्तेमाल किया, जिससे जितेश की मौत हो गई थी।
इंसाफ के लिए मृतक जितेश के परिजन राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचे। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एएम बदर ने 20 जून 2024 को फैसला सुनाया और जितेश की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयोग ने दोषियों से 15.74 लाख वसूल कर मृतक जितेश के परिजनों को देने का भी आदेश दिया है। वहीं ASP के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पर कहा गया कि CID की जांच पूरी होने के बाद एक्शन लिया जाएगा। ASP भी आरोपी हैं, क्योंकि उनके ऑफिस में जितेश को टॉर्चर किया गया था। मामले में फाइनल फैसला आना बाकी है।
जितेश पर मामा के बेटे की किडनैपिंग का आरोप
पटना के SSP राजीव मिश्रा ने मसूद हैदरी को फुलवारी थाने का नया थानेदार बनाया है। सस्पेंड किए गए कर्मियों के नाम थानाध्यक्ष सफीर आलम, केस के जांच अधिकारी SI रोहित कुमार रंजन, SI फिरोज अंसारी, सिपाही अर्जुन कुमार झा, मोहम्मद जाहिद आलम और मुकेश कुमार राय हैं। SSP राजीव मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च 2024 की रात को पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में रहने वाले जितेश पर उसके मामा सुरेंद्र सिंह के बेटे सुशील कुमार को किडनैप करने का आरोप लगा।
खुद सुरेंद्र सिंह ने 7 जनवरी 2024 को शिकायत देकर जितेश और उसके 2 दोस्तों राहुल और मुकेश पर किडनैपिंग का शक जताया था। जितेश को पुलिस ने 7 जनवरी को ही थाने बुलाया और पूछताछ करके छोड़ दिया। इसके बाद 31 मार्च की रात को फुलवारी थाना पुलिस जितेश और उसके दोस्त मुकेश को बांस घाट से पकड़ कर ले गई। राहुल को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी, लेकिन जितेश-मुकेश को 31 मार्च की रात को पूछताछ करते हुए इतना पीटा गया कि जितेश की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:राखी से पहले बहन को बनाया विधवा, जीजा की हत्या; महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ऑनर किलिंग
दम तोड़ने तक जितेश को पीटते रहे पुलिस वाले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश को अलग कमरे में रखा गया था और उसने जितेश के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनी थीं। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि पुलिस वाले उसे बुरी तरह पीट रहे थे। 3 से 4 घंटे खूब पीटा और जब वह बेहोश हो गया तो उसे संभालने के लिए बुलाया। मुकेश ने बताया कि जितेश की हालत देखकर वह डर गया था। उसके शरीर पर एक कपड़ नहीं था और उसे उल्टियां भी लगी थी। उसने जितेश को उठाकर कपड़े पहनाए।
उसकी चोटों पर दवाई लगाकर सिकाई कराई। डॉक्टर को बुलाकर इंजेक्शन लगवाए और दवाई भी दिलाई, लेकिन वह होश में नहीं आया। हालत बिगड़ती देख पुलिस वाले डर गए और वे उसे फुलवारी के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे रेपुर कर दिया। पुलिस जितेश को AIIMS ले गई, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाले उसे और जितेश की डेड बॉडी को सड़क पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:हवस की भूखी 26 साल की टीचर ने छात्र को भी न बख्शा, जो गंभीर बीमारी से था पीड़ित
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
23 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines