Bihar Crime News: बिहार में पुलिसवालों पर लगातार हमले हो रहे हैं और ये सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। सोनपुर में पुलिस टीम पर शुक्रवार को फिर से हमला कर दिया गया था। इस घटना में दो पुलिस वाले बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला
बिहार में बढ़ता क्राइम चिंता का विषय बनता जा रहा है। आए दिन पुलिस वालों पर ही हमले की खबरें सामने आ रही हैं। मामला गंभीर है क्योंकि जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो भला आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। बिहार पुलिस पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल एक झगड़े को निपटाने गई पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘रान्या राव ने शरीर के हर हिस्से में सोना छिपा रखा था…’ BJP विधायक यतनाल की अभद्र टिप्पणी
2 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल
सोनपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ जिसमें बीच-बचाव करने गए 2 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस वालों पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सोनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस ने इस केस में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन वहां पहुंचते ही लोगों ने पुलिस वालों पर ही हमला कर दिया। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए।
विधानसभा में भी हो रहा हंगामा
बिहार में लगातार पुलिसवालों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं। ये सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक होली से पहले से अब तक कई मामले सामने आ गए हैं। आज विधानसभा सत्र में भी इस मामले को लेकर हंगामा हुआ। नेताओं ने हाथों में पोस्टर ले विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मौजूदा सरकार के नेताओं ने विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अपने समय को भूल गए हैं जब क्राइम खुलेआम होता था। आज वही नेता मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की सलाह दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में क्यों मचा हंगामा? हाथों में पोस्टर लिए नारेबाजी करते दिखे मंत्री और विधायक
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines